Home Breaking News पंजाब में 20 अफसरों को बदला गया, 6 जिलों के SSP का...

पंजाब में 20 अफसरों को बदला गया, 6 जिलों के SSP का तबादला

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(20 officers reshuffled in Punjab; SSPs of 6 districts transferred) पंजाब सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में छह जिलों के SSP भी बदले गए हैं। मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा में नए पुलिस प्रमुखों की नियुक्ति की गई है।

तबादला सूची के मुताबिक गुरप्रीत सिंह भुल्लर को IGP बॉर्डर रेंज, अमृतसर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बठिंडा की SSP ज्योति यादव को वहां से हटाकर कमांडेंट, 82वीं वाहिनी PAP, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।

6 जिलों को मिले नए SSP

मोहाली: IPS अधिकारी वरुण शर्मा (2014 बैच) को SSP मोहाली नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह SSP पटियाला के पद पर तैनात थे।

पटियाला: हरमनदीप सिंह हंस (IPS 2015 बैच) को SSP पटियाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह मोहाली में SSP के पद पर कार्यरत थे।

बठिंडा: सुहैल कासिम मीर (IPS 2017 बैच) को SSP बठिंडा बनाया गया है। वह इससे पहले AIG पर्सोनेल-1, CPO पंजाब के पद पर तैनात थे।

मानसा: वैभव चौधरी (IPS 2020 बैच) को SSP मानसा नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह SP मुख्यालय, पटियाला की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मलेरकोटला: PPS अधिकारी हरकमलप्रीत सिंह खाख को SSP मलेरकोटला बनाया गया है। वह गुरमीत सिंह की जगह पद संभालेंगे।

पठानकोट: PPS अधिकारी मनप्रीत सिंह को SSP पठानकोट नियुक्त किया गया है। वह दलजिंदर सिंह ढिल्लों की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

ज्योति यादव को PAP चंडीगढ़ भेजा गया

तबादलों में बठिंडा की SSP ज्योति यादव का स्थानांतरण भी खास है। उन्हें SSP बठिंडा के पद से हटाकर 82वीं वाहिनी PAP, चंडीगढ़ में कमांडेंट नियुक्त किया गया है। ज्योति यादव पंजाब के शिक्षा मंत्री की पत्नी हैं।

सरकार के इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में कई जिलों की कमान नए अधिकारियों के हाथ में आ गई है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए जिलों में पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!