Home Crime पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली गोलियां

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली गोलियां

मोहाली। राजवीर दीक्षित 

मोहाली के सनेटा गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सनेटा पुलिस चौकी के पास दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मुठभेड़ में कितने बदमाश शामिल थे और कितने हथियार बरामद हुए हैं।

बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके को घेरकर जांच की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

SSP करेंगे पूरे मामले का खुलासा

मामले को लेकर SSP एसएएस नगर वरुण शर्मा जल्द मीडिया को जानकारी देंगे। पुलिस की आधिकारिक ब्रीफिंग के बाद ही मुठभेड़ में किसी के घायल होने, गिरफ्तारी और बरामद हथियारों समेत अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Translate »
error: Content is protected !!