Home Punjab पंजाब के होटल में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के होटल में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर। राजवीर दीक्षित 

 

(Young woman dies in a Punjab hotel; police launch investigation) जालंधर के होटल ओवल हट में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय कर्मचारी शहनाज भट्टी मृत मिली। जम्मू निवासी युवती का शव होटल परिसर में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, होटल में सफाई का काम करने वाली कर्मचारी ने सबसे पहले शव देखा और रिसेप्शन पर सूचना दी। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। थाना-7 की पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य और फिंगरप्रिंट जुटाए।

20 दिन पहले शुरू की थी नौकरी

थाना प्रभारी रविंदर के अनुसार, शहनाज भट्टी ने करीब 20 से 25 दिन पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवती ने होटल में कोई कमरा बुक नहीं कराया था।

मौके से मिली डायरियों की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल से मिली कई डायरियों की जांच की जा रही है। पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है और परिवार को सूचना दी जा रही है।

फिलहाल युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Translate »
error: Content is protected !!