Home India मोहाली से लापता दो बच्चे दिल्ली में मिले: 5 के मुंबई में...

मोहाली से लापता दो बच्चे दिल्ली में मिले: 5 के मुंबई में होने की खबर

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Missing Children from Mohali Found in Delhi) पिछले रविवार मोहाली के कस्बा डेरा बस्सी से लापता हुए सात बच्चों में से दो बच्चे दिल्ली से मिल गए हैं, जबकि पांच बच्चों के मुंबई में होने की सूचना है।

मोहाली पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ बातचीत की है और एक टीम को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है।

डेराबस्सी के ASP वैभव यादव ने बताया कि लापता हुए सात बच्चों में से गौरव यादव (14 साल) और ज्ञानचंद (10 साल) को दिल्ली से पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। उनको पुलिस डेराबस्सी लेकर आ चुकी है। बाकी पांच बच्चे मुंबई में हैं। उनको लाने के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई भेज दी गई है।

Translate »
error: Content is protected !!