Home Accident रफ्तार या लापरवाही? निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार युवक...

रफ्तार या लापरवाही? निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौत

ऊना।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में सब्जी मंडी के समीप दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर बाहर निकल रहा युवक निजी बस की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई।

मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र भगत राम, निवासी लोअर अरनियाला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को धर्मपाल अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए सब्जी मंडी के समीप स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पहुंचा था। पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह बाइक लेकर बाहर निकला, वह निजी बस की चपेट में आ गया।

हादसे में धर्मपाल को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पटियाला में स्कूटी सवार लड़कियों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, चालक और कंडक्टर समेत 5 घायल रफ्तार या लापरवाही? निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौत भगवंत मान ने पंजाब को केजरीवाल का ATM बना दिया: नितिन नबीन का AAP सरकार पर तीखा हमला पंजाब के सरकारी अस्पतालों में स्ट्रोक के मरीजों को मिल रही मुफ्त क्लॉट-बस्टिंग दवा, जानें योजना की खास बातें चंडीगढ़ रिश्वत मामला: सीबीआई कोर्ट ने पूर्व एसडीएम शिल्पी पट्टार और उनके पति के खिलाफ तय किए आरोप पंजाब में पटियाला-संगरूर रोड पर भाखड़ा नहर का पुल गिरा, दो ट्रक नहर में गिरे, एक में लगी आग मोहाली डीसी ने पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की पंजाब को दशकों तक लूटने वाले दल चुनावों में जड़ से उखाड़ फेंके जाएंगे: सीएम भगवंत मान चंडीगढ़: 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता की रोमांचक शुरुआत, महाराष्ट्र ने पंजाब को दी मात एसजीपीसी अध्यक्ष पद का चुनाव: हरजिंदर सिंह धामी की नजरें छठे कार्यकाल पर, बीबी जागीर कौर की वापसी से मुकाबले में रोमांच