Home Breaking News बम धमकी से मचा हड़कंप: पंजाब में जम्मू-जोधपुर एक्सप्रेस रोकी गई!

बम धमकी से मचा हड़कंप: पंजाब में जम्मू-जोधपुर एक्सप्रेस रोकी गई!

फिरोजपुर । राजवीर दीक्षित

(Bomb Threat Halts Jammu-Jodhpur Express: Firozpur Station Alert!) मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब जम्मू से जोधपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को बम की धमकी के कारण फिरोजपुर के कासु बेगू स्टेशन पर रोक दिया गया।

पुलिस को एक फोन कॉल के माध्यम से ट्रेन में बम की जानकारी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।

➡️ Canada से ‘द टारगेट न्यूज’ इस लाइन को Click करें और देखे लोगो के दिन की शुरुआत।

फिरोजपुर एसएसपी सौम्या मिश्रा ने जानकारी दी कि घटना स्थल पर पुलिस की टीमों ने तुरंत पहुँचकर इलाके की घेराबंदी की और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सुरक्षा के मद्देनज़र पंजाब पुलिस की तीन बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से यात्रियों और स्थानीय जनता में भय का माहौल है। आगे की जांच जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

Translate »
error: Content is protected !!