बिल्डिंग विभाग की कार्रवाई, जालंधर के मशहूर बाठ कैसल रिजार्ट को नोटिस, मैरिज पैलेस मालिकों में हड़कंप!

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(Notice Served to Bath Castle Owners, Asked to Pay Outstanding Amount) जालंधर नगर निगम का खजाना भरने के लिए अब बिल्डिंग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जालंधर के बाठ कैसल मैरिज पैलेस को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी करके तुरंत 1.58 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बाठ कैसल के मालिकों ने पहली किश्त देने के बाद बकाया राशि नहीं चुकाई। विभाग की इस कार्रवाई को लेकर मैरिज पैलेस मालिकों की बैचेनी बढ़ गई है।

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जालंधर नगर निगम द्वारा साल 2017 में बाठ कैसल रेगुलर करने के संबंध में मंजूरी दे दी गई थी।

इसकी कुल फीस करीब 1.04 करोड़ बनी थी। पैसा जमा करवाने के लिए 6 किश्तें बनाई गई थी। जिसमें पहले किश्त साल 2018 के फरवरी मांग में दी गई।

जिसकी अमाउंट करीब 15 लाख 26 हजार की थी। बाकी के पैसे लिए गए समय के अनुसार दिए जाने चाहिए थे। बकाया करीब 89,25 लाख रुपए रह गया था।

➡️ नंगल में इस वॉयरल Video का सच जानने के लिए उत्सुक हुए लोग! Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

पैसा नहीं जमा हुआ तो सरकारी पॉलिसी के अनुसार बकाया अमाउंट पर ब्याज लगना शुरू हो गया था। एक के बाद एक किश्तें छूटती गईं और फाइन बढ़ता गया।

ऐसे में बकाया राशि पर करीब 12 प्रतिशत के हिसाब से फाइन लगना शुरू हो गया। बकाया अमाउंट चुकाने से लेकर अब करीब 2370 दिनों का गैप बन चुका है।

इसका ब्याज ही करीब 70 लाख रुपए हो गया है। अब नगर निगम की बकाया राशि करीब 1.58 लाख रुपए है।