Home Latest सोना पहली बार Rs 75 हजार के पार, प्रति 10 ग्राम पर...

सोना पहली बार Rs 75 हजार के पार, प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

​​​​(Gold Prices Reach All-Time High as 10 Grams Surges to Rs 75,260) इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत आज (25 सितंबर) अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 496 रुपए बढ़कर 75,260 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 74,764 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते सोना अब तक 1167 रुपए महंगा हो चुका है।

चांदी की कीमत में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 1,922 रुपए महंगी होकर 90,324 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 88,402 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

➡️ देखें Video: Railway Scam: भानुपली-बिलासपुर-बेरी रेल प्रोजेक्ट में करोड़ो के घोटाले का नया ‘अपडेट’ आया सामने!

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं भारत और इज़राइल के बीच कॉम्बैट पावर और क्षमता निर्माण साझेदारी पर विचार-विमर्श पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को पांच साल की सजा हिमाचल के पर्यटन को झटका? भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में गिरावट चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर मिस्ट फव्वारे लगाने की योजना पंजाब ने चंडीगढ़ के अगले एसएसपी के चयन के लिए योग्य अधिकारियों का पैनल मांगा चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करने की मांग पंजाब कांग्रेस में अंतर्विरोध की चर्चा: क्या लुधियाना रैली में शामिल होंगे राजा वडिंग? चन्नी की यात्रा को मिला समर्थन और विरोध चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में खाद्य और फिल्म उत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना