CM भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, कैसी है तबीयत?

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab Chief Minister Bhagwant Mann Admitted to Fortis Hospital) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नियमित जांच के लिए सीएम भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक बताया जा रहा है। कुछ और जरूरी जांच के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम भगवंत मान को उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली के ओपोलो अस्पताल में ले जाया गया था। यहां उनकी स्थिति में सुधार की बात कही गई थी।