Home Latest पंजाब के इस गांव में एक सरपंची के लिए लगी करोड़ों की...

पंजाब के इस गांव में एक सरपंची के लिए लगी करोड़ों की बोली, बना रिकॉर्ड

गुरदासपुर । राजवीर दीक्षित

(Record-Breaking Bids: Punjab’s Panchayat Elections Heat Up) एक तरफ जहां सरपंची चुनाव की घोषणा के बाद चुनावी अखाड़ा पूरी तरह से सरगर्म हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक हलके में सरपंची के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक का हरदोरवाल कला गांव पंजाब का पहला ऐसा गांव बन गया है जहां सरपंची पाने के लिए 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। इस बोली के साथ ही पंजाब में रिकॉर्ड बन गया है।

बता दें कि पंचायत घर में हरदोरवाल गांव के तीन पक्षों ने दावा पेश किया था कि जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, वही गांव का सरपंच होगा। बोली लगाने वालों में भाजपा नेता आत्मा सिंह पुत्र वस्सन सिंह, जसविंदर सिंह बेदी पुत्र अजीत सिंह, निरवैर सिंह पुत्र हरजीत सिंह शामिल थे। इनमें आत्मा सिंह ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

➡️ नशा तस्कर काबू,शराब बेचने वाली महिला भी गिरफ्तार। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

हालांकि बोली लगाने के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब में घोषणा की गई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, शिरोमणि अकाली दल पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि बोली लगाने के लिए आगे नहीं आया।

तीनों दावेदारों में से आत्मा सिंह ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ की बोली लगाई। जबकि दूसरे पक्ष जसविंदर सिंह बेदी ने एक करोड़ की बोली लगाई थी। लेकिन आत्मा सिंह की बोली सबसे ज्यादा बोली रही। फिलहाल अब तक किसी अन्य ने बोली नहीं बढ़ाई है। इसके लिए आज तक का समय दिया गया है। जिसमें अगर कोई और बोली बढ़ाना चाहता है तो वह आज बढ़ा सकता है।

अब देखना यह होगा कि आज कोई दो करोड़ से ज्यादा की बोली लगाता है या नहीं। अगर कोई बोली नहीं बढ़ाता है तो आत्मा सिंह की बोली को आखिरी बोली माना जाएगा।

आत्मा सिंह को भाजपा नेता विजय सोनी ने सम्मानित किया और कहा कि पंजाब में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब के लोगों की भलाई के लिए काम कर सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!