Home Latest Punjab’s Dry Day: पंजाब भर में बंद रहेंगी ये दुकानें, जारी हुए...

Punjab’s Dry Day: पंजाब भर में बंद रहेंगी ये दुकानें, जारी हुए आदेश

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s Dry Day: Celebrating Agrasen Jayanti) पंजाबवासियों के लिए जरुरी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर में राज्य में ड्राई डे घोषित किया गया है।

ऐसे में शराब और मीट की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही 3 अक्टूबर को प्रदेश भर में सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की भी छुट्टी रहेगी।

वहीं स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को होंगी। साथ ही 1 अक्टूबर को जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

बता दें कि महाराजा अग्रसेन को श्रीराम का वंशज माना गया है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हर साल महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाती है।

Translate »
error: Content is protected !!