Home Latest Drug तस्करी केस में Ex MLA काबू : पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई...

Drug तस्करी केस में Ex MLA काबू : पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई गाड़ी, ANTF थाने में केस दर्ज, जानें सारी घटना

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Former MLA Caught in Devious Drug Sting) पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर रूरल की पूर्व विधायक सतकार कौर और उसके ड्राइवर वरिंदर कुमार को नशा तस्करी करते हुए ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया। उनसे 100 ग्राम हेरोइन मौके पर बरामद हुई है, जबकि 28 ग्राम चिट्‌टा व एक लाख 56 हजार रुपए ड्रग मनी घर से बरामद हुई है। इस दौरान पूर्व विधायक के ड्राइवर ने पुलिस मुलाजिम पर गाड़ी चढ़ाकर भागने का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिस मुलाजिम का बचाव हो गया।

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों पर मोहाली के पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को एक सोर्स से सूचना मिली थी वह नशे का आदी है। वहीं, एक औरत है, जो कि उसे नशा बेचने के लिए मजबूर कर रही है। फिर जब जांच आगे बढ़ी तो पूर्व फिरोजपुर की पूर्व विधायक का नाम सामने आया है।

➡️ Video देखें:  पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने बंद कर दिया बस अड्डा। इस Line को क्लिक करें

इस दौरान सोर्स ने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी थी। जिसमें नशे की डील को लेकर बातचीत थी। इसके बाद दो मोबाइल नंबरों पर पर सर्विलांस लगाया गया। इसमें दो लोगों की भूमिका सामने आई। फिर सोर्स ने पुलिस को कहा कि वह ग्राहक बनकर उनसे नशा मंगवा सकता है। इसके बाद उसने आरोपी विधायक से डील तय की। साथ ही पुलिस की तरफ से ट्रैप लगाया गया।

जब आरोपी विधायक खरड़ के बूथ वाला चौक पर नशे की सप्लाई करने आई तो पुलिस ने उसे काबू किया गया। हालांकि इस दौरान उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस मुलाजिम पर गाड़ी का टायर चढ़ा दिया।

घर से पैकेटों में मिला कैश

विधायक को काबू करने के बाद पुलिस ने खरड़ सन्नी इनक्लेव स्थित उनके घर पर सर्च की। वहां पर 28 ग्राम चिट्‌टा पुलिस को मिला है। एक लाख 56 हजार कैश मिला है। यह पैसे छोटे-छोटे पैकेटों में रखा हुआ था। जिसे देखने से साफ लग रहा है कि यह नशे का पैसा है। क्योंकि 1000 और 1500 के पैकेट थे। कुछ गोल्ड भी बरामद हुआ है।

घर से मिली चार गाडियां, नंबर प्लेटें बरामद

आईजी सुखचैन सिंह ने बताया कि घर पर चार वाहन घर से मिले हैं। एक फॉर्च्यूनर कार, वेरना, BMW और एक अन्य शामिल हैं। तीन गाड़ियों के नंबर हरियाणा व दिल्ली के थे। वहीं पांच नंबर प्लेट बरामद हुई हैं, जो कि इन गाड़ियों से अलग है। अभी तक इस आपरेशन की जांच चल रही है।

 

Translate »
error: Content is protected !!