Home Latest बड़ी खबर: भगवंत मान ने आप पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफे की...

बड़ी खबर: भगवंत मान ने आप पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab CM Bhagwant Mann Expresses Desire to Step Down as AAP President) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष पद को छोडऩे की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ सात साल से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं लेकिन वह चाहते हैं कि पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिले ताकि अन्य नेताओं को मौका मिल सके।

होशियारपुर के चब्बेवाल में उन्होंने कहा कि वह इस मामले को पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। उम्मीद है कि इस संबंध में जल्द ही घोषणा हो सकती है। सीएम मान ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ 13-14 विभागों की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

➡️ Video देखें: नंगल में बदमाशों ने उतार दी पुलिस वालों की पगड़िया, देखें किस तरह हुई दबंगई। इस Line को क्लिक करें

ऐसे में वह चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालें। उन्होंने कहा कि वह वालंटियर के तौर पर काम करते रहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह इस पद पर किसे देखना चाहेंगे तो उनका जवाब था कि इस संबंध में पार्टी को फैसला लेना है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर बुद्ध राम को जून 2023 में कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया गया था।

याद रहे कि सीएम मान के नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 में 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2024, पंचायत चुनाव और अब चार सीटों पर उपचुनाव भी उनके नेतृत्व में हो रहे हैं।

जानकारों के अनुसार विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में पार्टी संगठन को मजबूत कर इस जंग को जीतने की कोशिश में है।

हालांकि पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के लिए पार्टी कई समीकरणों पर काम करेगी। इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में पंजाब के विधायकों से एक-एक करके बैठकें की हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लुधियाना: जीवन बीमा कवर खारिज करने में देरी पर उपभोक्ता आयोग सख्त, बीमा कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीटेक छात्र का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस पंजाब ने महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराकर जीता पांचवां अंतर-राज्यीय नेत्रहीन टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट मोगा रैली से आम आदमी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, कल्याणकारी योजनाओं पर रहा मुख्य जोर चंडीगढ़: 30 साल बाद फिर सजेगा शिअद-भाजपा गठबंधन का मंच, नगर निगम चुनाव में होगी असली परीक्षा मोहाली बना ट्राईसिटी का नया कॉन्सर्ट हब: दिलजीत दोसांझ के शो से 20 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: एससी प्रमाणपत्र के नए नियम पर भड़की आप और कांग्रेस, संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप चंडीगढ़: छात्र विश्वविद्यालयों के असली हितधारक, सक्रिय भागीदारी जरूरी — पीयू के नए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मोगा रैली से आप ने किया प्रचार का आगाज, महिलाओं और किसानों पर फोकस आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-27): आज के पूज्य देव (माता महालक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य