Home Latest पंजाब के इस महानगर में हिंदू नेता के घर पेट्रोल बम से...

पंजाब के इस महानगर में हिंदू नेता के घर पेट्रोल बम से हमला, पुलिस अलर्ट

लुधियाना । राजवीर दीक्षित

(Terror Strikes in Ludhiana: Petrol Bomb Attack on Shiv Sena Leader’s Home Caught on CCTV) पंजाब के लुधियाना में बीती रात कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया।

धमाके का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार साफ नजर आ रहे हैं।

तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡️ Video देखें: दिपावली के पटाखे ने मचाया कहर, कई मकानों के शीशे टूटे, आधा दर्जन झुग्गियां स्वाहा इस Line को क्लिक करें

अज्ञात विदेशी नंबरों से थ्रेट काल आती रहती है – हरकीरत सिंह खुराना

हरकीरत सिंह खुराना ने कहा कि अक्सर ही अज्ञात विदेशी नंबरों से थ्रेट काल (धमकी) आती रहती है।
बीती रात भी इस धमाके से पहले थ्रेट कॉल आई है।

दो दिनों से लगातार कुछ शरारती लोग फोन पर धमका रहे थे।

हमले के बाद आज सुबह सवा 9 बजे के करीब फिर से अज्ञात नंबर से मैसेज आया है कि ‘अब पता लग गया’।

खुराना ने कहा कि पुलिस प्रशासन से उच्च अधिकारी उनके संपर्क में हैं।

➡️ Video देखें: …लो जी काबू आ गया नकली पनीर, CID व पुलिस ने पकड़ी पंजाब नम्बर की गाड़ी। इस Line को क्लिक करें 

पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

हमला करने वालों ने 15 दिन में दूसरी घटना को अंजाम दिया है।

इससे पहले शिवसेना भारतवंशी के नेता योगेश बख्शी के घर के बाहर इसी तरह से कांच की बोतल में डीजल या पेट्रोल भर कर धमाका किया गया था।

पुलिस प्रशासन से अपील है कि इन शरारती लोगों का इनकाउंटर किया जाए।

बता दें कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है।

इससे पहले कुछ शरारती युवकों ने शिवसेना भारतीय नेता योगेश बख्शी के घर के बाहर कांच की बोतल में भरा डीजल फेंक दिया था। इससे जोरदार धमाका हुआ था।

 

 

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़: छात्र विश्वविद्यालयों के असली हितधारक, सक्रिय भागीदारी जरूरी — पीयू के नए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मोगा रैली से आप ने किया प्रचार का आगाज, महिलाओं और किसानों पर फोकस आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-27): आज के पूज्य देव (माता महालक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का पंचांग (2026-11-27): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-27): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल पंजाब में 2027 चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 5 दिन में 305 से अधिक अधिकारियों का तबादला चंडीगढ़ के प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह बने केंद्र के वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष मोगा में आप ने फूंका चुनावी बिगुल, केजरीवाल और मान ने सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रखने की दी गारंटी चंडीगढ़ कोर्ट से पंजाब सीएम भगवंत मान की पत्नी को बड़ा झटका, रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह के खिलाफ मानहानि का केस खारिज IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: चंडीगढ़ MC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अनुभव मिश्रा ने स्मार्ट सिटी के 116 करोड़ के फर्जी FDR बनाए, CBI का बड़ा दावा