Home Punjab @Samosa – ‘मेरे समोसे किसने खाए’… भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन...

@Samosa – ‘मेरे समोसे किसने खाए’… भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन के दौरान बांटे समोसे

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Samosa Showdown: BJYM Members Take a Bite Out of Political Controversy in Shimla!) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने आज ‘समोसा’ राजनीति को लेकर प्रदर्शन किया। बीजेवाइएम के सदस्यों ने समोसा खाया और दूसरों को भी बांटा।

BJYM के सदस्यों ने बैनर पर लगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की तस्वीर को प्रतीकात्मक तौर पर समोसा खिलाया।

➡️ शौकीनों ने धांय-धांय कर फायर कर गूंजा दिया इलाका, पुलिस ने भी दर्ज कर लिया 3 के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और विपक्ष के बीच समोसा और केक मुद्दा बन गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सीआईडी ​​मुख्यालय की यात्रा के लिए शिमला के पांच सितारा होटल से खरीदे गए समोसे और केक उनके सुरक्षा कर्मचारियों को परोस दिए गए थे। जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

क्या है समोसा कांड का पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अक्टूबर को हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सीआईडी मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पर उनके लिए तीन बॉक्सेज में समोसे और केक मंगवाए गए थे। लेकिन, यह फूड आइटम्स सीएम के पास पहुंचने के बजाय उनके सुरक्षाकर्मियों में बांट दिए गए थे। इसके बाद इस पूरे मामले पर सीआईडी जांच बैठ गई थी।

 

 

 

 

Translate »
error: Content is protected !!