Home Chandigarh चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन की तारिख का हुआ ऐलान, बीजेपी पहले ही कर...

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन की तारिख का हुआ ऐलान, बीजेपी पहले ही कर चुकी है उम्मीदवारों के नाम घोषित

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Chandigarh’s Mayoral Elections Set for January 30) चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को होगा। डीसी निशांत यादव ने चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

बीजेपी की तरफ से मेयर चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी ने मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर बिमला दुबे और डिप्टी मेयर पर लखबीर सिंह बिल्लू के नाम तय किए गए हैं।

➡️ बीच सड़क मुख्यमंत्री की गाड़ी रोक ली इस युवक ने।

सभी ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। अब यह दोबारा नामांकन भरेंगे। बता दें कि, बीते कल हाइकोर्ट के फैसले के बाद अब फ्रेश नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब दोबारा से नॉमिनेशन फाइल किए जाएंगे। अभी आम आदमी पार्टी द्वारा मेयर कैंडिडेट का अनाउंसमेंट भी नहीं किया गया है

मौजूदा मेयर कुलदीप कुमार का कार्यकाल 29 तारीख को खत्म हो रहा है, इसलिए इसके बाद की तारीखें चुनाव के लिए उपयुक्त मानी जा रही हैं। डीसी को चुनाव की नई तारीख तय करनी होगी।अगर आज हाईकोर्ट के आदेश आम आदमी पार्टी के पास पहुंच जाते हैं, तो वे जल्द ही अपना मेयर उम्मीदवार सामने ला सकते हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर के नामांकन की संभावित तारीख 27 है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
आज का पंचांग (2026-11-29): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-29): आज के पूज्य देव (भगवान सूर्य देव), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-29): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा