पंजाब की विधायक अनमोल गगन मान पर चलेगा केस – चंडीगढ़ कोर्ट में आरोप तय।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(The troubles of Punjab’s Aam Aadmi Party (AAP) MLA and former minister Anmol Gagan Mann) पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान समेत तीन अन्य नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत ने चार साल पुराने मामले में उन पर पुलिस से झड़प और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले में अदालत में सुनवाई होगी।

➡️ सरेआम पी ली सल्फास, वीडियो बनाते रहे लोग।

किन पर चलेगा केस?
इस मामले में AAP के चंडीगढ़ सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलूवालिया, राजविंदर कौर गिल और अर्शदीप सिंह भी आरोपी हैं। इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत मुकदमा चलेगा। यह मामला सेक्टर-39 थाना में दर्ज हुआ था और इसकी अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

क्या है मामला?
यह घटना 4 अगस्त 2021 की है, जब AAP नेताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित बीजेपी दफ्तर को घेरने की कोशिश की थी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद नेताओं पर केस दर्ज किया गया था।

हाल ही में मंत्री पद से हटाई गई थीं अनमोल गगन मान
सितंबर 2023 में अनमोल गगन मान को पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। हालांकि, वह अभी भी पार्टी की प्रमुख नेताओं में से एक हैं और अरविंद केजरीवाल की करीबी मानी जाती हैं। 2022 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्हें पंजाब सरकार में मंत्री बनाया गया था।

क्या होगा आगे?
अब इस मामले की सुनवाई 4 फरवरी को होगी। राजनीतिक गलियारों में इस केस को लेकर हलचल तेज हो गई है। क्या इस केस का असर AAP और अनमोल गगन मान के राजनीतिक भविष्य पर पड़ेगा? यह देखने वाली बात होगी।