Home Punjab OMG : वैलेंटाइन डे का सबसे सनसनीखेज ऑफर ! 389 रुपए में...

OMG : वैलेंटाइन डे का सबसे सनसनीखेज ऑफर ! 389 रुपए में बॉयफ्रेंड

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Valentine’s Day’s Most Shocking Offer! Boyfriend for ₹389 !) वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ अजीबोगरीब पोस्टर देखे गए, जिनमें लिखा था, “389 रुपए में बॉयफ्रेंड किराए पर लें!” ये पोस्टर बेंगलुरु के जयनगर और बनशंकरी इलाकों में लगाए गए थे, जिनमें एक क्यूआर कोड भी था, जिससे लोग यह ऑफर प्राप्त कर सकते थे। इस पोस्टर ने शहर में हंगामा मचाया है और लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे समाज के लिए खतरनाक और भ्रामक बताते हुए विरोध जताया है। कई लोग इस पहलू को वैलेंटाइन डे का मजाक मान रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!