Home Punjab 3 दिन तक ठेके रहेंगे Lock,अब बिना शराब के करो ‘टॉक’ हो...

3 दिन तक ठेके रहेंगे Lock,अब बिना शराब के करो ‘टॉक’ हो गया आदेश जारी।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Liquor Ban for 3 Days in Haryana Due to Elections)हरियाणा सरकार ने नगर निगम चुनावों को देखते हुए तीन दिनों तक शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकारी आदेशों के अनुसार, 1, 2 और 12 मार्च को शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, इन दिनों को ड्राई डे के रूप में मनाया जाएगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

आबकारी विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां से 3 किलोमीटर की दूरी तक स्थित सभी शराब की दुकानें, बार और पब वोटिंग से एक दिन पहले, वोटिंग के दिन और गिनती के दिन पूरी तरह बंद रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा की 7 नगर निगमों और 40 निकायों में 2 मार्च को मतदान होगा, जबकि पानीपत में 9 मार्च को वोटिंग होगी। सभी क्षेत्रों के नतीजे 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता पूरे प्रदेश में लागू हो गई है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
मोगा रैली से पहले लुधियाना में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा के परिवार से मिले भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यभार संभाला, 30 वर्षों के अनुभव से विश्वविद्यालय को मिलेगी नई दिशा पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा: मान सरकार ने 431 रुपये प्रति क्विंटल तय किया भाव, देश में सबसे अधिक अमृतसर सीमा पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 किलो से अधिक हेरोइन और हथियार बरामद चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन ने बिजली दक्षता बढ़ाने के लिए अमेरिकी संस्था RAP के साथ किया समझौता चंडीगढ़ ट्राईसिटी में गुरुवार से फिर घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की येलो चेतावनी घर में चोरी का ड्रामा, बहू ही निकली आरोपी! पंजाब के नंगल में एनएफएल के नए 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया प्लांट को केंद्र की मंजूरी, 3,000 नए रोजगार के अवसर पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतिंदर सिंह बने लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर, स्वपन शर्मा को मिली रोपड़ रेंज की कमान बुड़ैल जेल से गैंग चलाने का आरोप, फिरौती केस में 6-7 नए नाम!