चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Schools Change Timings Amid Rising Heat)पंजाब में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार, आज से प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 8 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
चंडीगढ़ में भी लागू नया समय
पंजाब के अलावा, चंडीगढ़ प्रशासन ने भी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 8 बजे शुरू होंगे और 2 बजे छुट्टी होगी। शिक्षकों के लिए ड्यूटी समय 7:50 बजे से 2:10 बजे तक रहेगा।
नवरात्रों की शुरुआत,माता नैना देवी में पहुंच रहे है बड़ी तादाद में श्रद्धालु।
डबल शिफ्ट स्कूलों के लिए नई टाइमिंग
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह की शिफ्ट में कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए समय 7:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
🟨🟨🟨 पंजाब के 50 फर्जी ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द,नोटिस का जवाब न देने पर हुई बड़ी कारवाई।
यह फैसला बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि बच्चों और शिक्षकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।