Home Breaking News जत्थेदार की नाराज़गी और मंत्री की विनम्रता पर बवाल, वीडियो वायरल

जत्थेदार की नाराज़गी और मंत्री की विनम्रता पर बवाल, वीडियो वायरल

श्री आनंदपुर साहिब। राजवीर दीक्षित

(Minister’s Humility Meets Jathedar’s Anger – Video Sparks Debate)पंजाब के युवा कैबिनेट मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस इन दिनों अपनी ‘साडा एमएलए साडे विचकार’ मुहिम को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कुछ और ही बन गया, जब गांव दड़ौली के गुरुद्वारा साहिब में जत्थेदार के साथ उनकी तीखी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Video देखें: जत्थेदार की नाराज़गी और मंत्री की विनम्रता पर बवाल

वीडियो में मंत्री बैंस जहां हाथ जोड़ विनम्रता से बात करते दिखे, वहीं तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज, विधानसभा में उठाए गए एक मुद्दे को लेकर नाराज़ दिखाई दिए। मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुरुद्वारे का शांत माहौल भी कुछ देर के लिए गर्मा गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

विवाद का कारण बना मंत्री बैंस का विधानसभा में दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और एसजीपीसी से आपसी मसलों को बातचीत से सुलझाने की अपील की थी। जत्थेदार का कहना था कि कौम के मुद्दे सार्वजनिक मंचों पर नहीं उठाए जाने चाहिए।

Video देखें: पंजाब का चर्चित sex स्कैंडल।

बातचीत के दौरान एक निर्माणाधीन सड़क का मुद्दा भी सामने आया, जिसे सरकार नहीं बल्कि कार सेवा के माध्यम से संगत के सहयोग से बनाया जा रहा है। 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क को लेकर जत्थेदारों ने सरकार की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किए।

Video देखें: पंजाब में 50 बम आये 18 फट चुके…ब्यान के बाद फंसे कांग्रेसी नेता के घर पहुंच गई पुलिस।

हालांकि अंत में जत्थेदारों ने मंत्री बैंस को सिरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया, लेकिन यह पूरा वाकया प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर गया है। यह घटनाक्रम न सिर्फ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, बल्कि सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन चुका है।

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शहर में, शराब ठेकेदार ने कर दिया करनामा ।

Translate »
error: Content is protected !!