Home Breaking News विदेश में दर्दनाक रहस्य: AAP नेता की बेटी की कनाडा में संदिग्ध...

विदेश में दर्दनाक रहस्य: AAP नेता की बेटी की कनाडा में संदिग्ध मौत, परिवार ने जताया हत्या का शक

मोहाली। राजवीर दीक्षित
(AAP Leader’s Daughter Found Dead in Canada Under Suspicious Circumstances)मोहाली के डेराबस्सी से ताल्लुक रखने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और ब्लॉक प्रधान दविंदर सिंह सैनी की बेटी वंशिका (21) की कनाडा की राजधानी ओटावा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। पढ़ाई के सिलसिले में विदेश गई वंशिका का शव समुद्र किनारे मिला, जिससे पूरे परिवार में शोक और संदेह की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

परिवार के अनुसार, वंशिका ने 18 अप्रैल को परीक्षा दी थी और उसके बाद नौकरी जॉइन की थी। 22 अप्रैल को वह काम पर गई, लेकिन लौटकर नहीं आई। 25 अप्रैल को उसकी IELTS की परीक्षा थी, लेकिन जब उसने कॉल रिसीव नहीं की, तो उसकी सहेली ने घर जाकर देखा और गायब होने की सूचना परिवार को दी।

Video देखें:लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उनकी पत्नी ने आखरी विदाई दी। इनकी शादी 16 अप्रैल को हुई थी।

पुलिस को बस पास ट्रैकिंग से जानकारी मिली कि वह रात 9 बजे कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन 11:30 बजे उसका फोन बंद हो गया। दो दिन बाद उसका शव समुद्र किनारे मिला, जबकि मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है।

Video देखें: ठीक है नेता न बनो अस्सी पूछ लवांगे : ज्योति यादव

कनाडा पुलिस ने अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। न तो यह बताया गया है कि बॉडी पर कोई चोट के निशान थे, और न ही यह कि मौत डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस दुखद घटना ने भारत और कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

Video देखें: सिखों ने संभाला मोर्चा,सैलानियों के साथ जा खड़े हुए।

परिजन न्याय की मांग को लेकर सक्रिय
वंशिका के परिवार ने डेराबस्सी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के माध्यम से कनाडा के सांसदों और भारतीय दूतावास तक पहुंच बनाई है। उन्होंने वंशिका के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Translate »
error: Content is protected !!