Home Breaking News पंजाब सरकार की बड़ी पहल: “सी.एम की योगशाला” के तहत मुफ्त योग...

पंजाब सरकार की बड़ी पहल: “सी.एम की योगशाला” के तहत मुफ्त योग सिखलाई

श्री आनंदपुर साहिब। राजवीर दीक्षित
(Punjab Government’s Initiative: Free Yoga Training for All)पंजाब सरकार की अभिनव पहल “सी.एम की योगशाला” के तहत राज्यभर में योग के प्रति बढ़ते उत्साह ने एक नई दिशा दिखाई है। पिछले दो वर्षों में इस परियोजना ने पंजाब के हर कोने तक अपनी पहुंच बनाई है, और हजारों लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

श्री आनंदपुर साहिब में योग प्रशिक्षक दीक्षा ने बताया कि पिछले एक साल से वह यहां नियमित योग क्लासें चला रही हैं। वह हर सुबह और शाम श्री आनंदपुर साहिब के प्रमुख स्थलों जैसे कबीर मंदिर, कुराली वाला मुहल्ला शिव मंदिर, रामानुज वेद विद्यालय और मायटी खालसा स्कूल में योग सत्रों का आयोजन कर रही हैं। इन सत्रों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

Video देखें: BJP की मंडल प्रधानगी को लेकर क्यो हुए भाजपा वर्कर आमने सामने।

जिला कोऑर्डिनेटर सुरिंदर झा के अनुसार, “योग केवल शारीरिक लाभ ही नहीं, बल्कि मानसिक स्थिति में भी सुधार लाता है। कई लोग नियमित योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक बीमारियों से राहत महसूस कर रहे हैं।”

Video देखें: सरेआम गोली मारने की धमकी, FIR हुई दर्ज।

उन्होंने यह भी बताया कि खासतौर पर युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिससे विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मानसिक शक्ति मिल रही है।

Video देखें: नंगल डैम पर सुरक्षा जांचने आये DIG ने कह दी बड़ी बात।

जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नजदीक आ रहा है, योगशाला में उत्साह और भागीदारी में और भी वृद्धि हो रही है। पंजाब सरकार की इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नीयत और नीति सही हो, तो समाज में स्वास्थ्य और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!