Home Breaking News स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर नजर: मंत्री ने जिला अस्पताल का...

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर नजर: मंत्री ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फतेहगढ़ साहिब। पारस गौतम
(Health Minister Conducts Surprise Visit to District Hospital)पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि विशेषकर महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक जांच अत्यंत आवश्यक है, जिससे रोग को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्त्री रोग व बाल रोग ओपीडी सहित कई विभागों का दौरा किया और मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संतोष जताते हुए निर्देश दिए कि मरीजों को सभी दवाएं अस्पताल से ही मिलें, बाहर से दवाइयों की खरीद न करनी पड़े। साथ ही, उन्होंने प्रयोगशाला, एक्स-रे, और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच सेवाओं को भी अस्पताल में ही सुनिश्चित करने को कहा।

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने की सलाह दी।

Video देखें: भाजपा को छोड़ AAP के हो गए अमित बरारी।

Video देखें: नंगल डैम पर पानी को लेकर संघर्ष।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
साच पास पर लगा विंटर ब्रेक, पांगी घाटी जाने वाला मार्ग बंद पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में पुनर्मतदान शुरू, हाईकोर्ट की निगरानी और भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग पंजाब सरकार ने गमाडा का 15,000 करोड़ रुपये का विवादित फंडरेजिंग टेंडर किया रद्द ड्राइवर की नौकरी के लिए रूस गए जालंधर के युवक को सेना में जबरन किया गया भर्ती, यूक्रेन में फंसा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस बदल सकती है ‘एक परिवार, एक टिकट’ नीति, जीत की क्षमता को मिलेगी प्राथमिकता आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-28): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-28): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-28): आज के पूज्य देव (भगवान शनि देव), पूजा विधान एवं महात्म्य विदेश भेजने के नाम पर ठगी का जाल! फर्जी वीजा एजेंटों से सावधान आर्मी स्टेशन की जासूसी! ISI कनेक्शन में युवक गिरफ्तार