Home Breaking News हाई अलर्ट पर पंजाब: सुरक्षा कड़ी, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी।

हाई अलर्ट पर पंजाब: सुरक्षा कड़ी, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(High Alert in Punjab Amid Rising Tensions)भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मच गया है। राज्य में हाई अलर्ट जारी करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीमावर्ती जिलों सहित पूरे प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, शांति बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाने को कहा है। पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस की गश्त और सतर्कता को विशेष रूप से बढ़ाया गया है।

Video देखें:”ब्लैकआउट” नंगल में प्रशासन के कामयाब हुए प्रयास,SDM व DSP ने लोगो का जताया आभार।

फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारण जैसे संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, “दूसरी रक्षा पंक्ति” को मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, जो फिलहाल पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी है।

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

डीजीपी ने SHO को फील्ड में रहने और अधिकारियों को रोजाना सुरक्षा समीक्षा बैठकें करने को कहा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

Video देखें: भाजपा को छोड़ AAP के हो गए अमित बरारी।

Video देखें: नंगल डैम पर पानी को लेकर संघर्ष।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतपाल को 3 घंटे की यात्रा की अनुमति, तारीख बदलने के लिए नई याचिका दायर की क्रिकेट लीग में हरफनमौला प्रदर्शन से चमके आयुष Chandigarh biker Prithvi Dhillon bags supercross league contract अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-14): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की भगवंत मान की पाकिस्तान यात्रा के लिए राष्ट्रीय नीति मंजूरी का मार्गदर्शन करेगी: विदेश मंत्रालय जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की पैरोल मिली