चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित
(Aadhaar Card Loan of ₹3 Lakh? Know the Truth!) सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार की किसी “PM Loan Yojna” के तहत सिर्फ Aadhaar Card से ही ₹3 लाख तक का लोन मिल रहा है। वीडियो में “Apply Now” जैसे बटन, आकर्षक ग्राफिक्स और भरोसेमंद दिखने वाले दावे करके लोगों को लुभाया जा रहा है।
लेकिन सच्चाई क्या है?
सरकारी फैक्ट चेक यूनिट PIB Fact Check ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई भी ऑफिशियल लोन स्कीम मौजूद नहीं है। यानी ये दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।
ऐसे फर्जी विज्ञापन अक्सर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के रूप में दिखाए जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें देखें और क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आपकी पर्सनल जानकारी जैसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल्स मांगी जा सकती हैं। यही जानकारी बाद में फ्रॉड और पहचान चोरी (Identity Theft) के लिए इस्तेमाल होती है।
कैसे बचें इस तरह के स्कैम से?
✔ किसी भी “तुरंत लोन” वाले विज्ञापन पर भरोसा न करें
✔ हमेशा सरकारी योजनाओं की जानकारी आधिकारिक पोर्टल जैसे myscheme.gov.in पर ही चेक करें
✔ अपनी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी कभी भी अनजान वेबसाइट पर शेयर न करें
✔ संदिग्ध लिंक, QR कोड और जल्दबाजी के दबाव से सावधान रहें
अगर आपको ऐसा कोई विज्ञापन दिखे, तो तुरंत PIB Fact Check या संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें।
👉 याद रखें: सरकारी योजनाएं कभी भी असुरक्षित लिंक या विज्ञापनों के जरिए आपकी निजी जानकारी नहीं मांगतीं।



















