निधन के बाद अजीत पवार की आख़िरी पोस्ट वायरल! प्लेन क्रैश से कुछ मिनट पहले ही…

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Ajit Pawar’s Last Post Goes Viral After Tragic Plane Crash)महाराष्ट्र की राजनीति से बुधवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एक भीषण विमान हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनका निधन हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 5 लोगों की जान चली गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक शोक की लहर दौड़ गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अजीत पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। उन्हें पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। लेकिन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि विमान में सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

इस हादसे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रही अजीत पवार की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। दुर्घटना से कुछ ही मिनट पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की थी। यह पोस्ट महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर श्रद्धांजलि से जुड़ी थी। पोस्ट का समय 28 जनवरी सुबह 8:57 बजे दर्ज है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

अपनी आखिरी पोस्ट में अजीत पवार ने लाला लाजपत राय के बलिदान, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया था। संयोगवश, देशभक्ति से भरी यही पोस्ट उनकी अंतिम सार्वजनिक अभिव्यक्ति बन गई, जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं।
अजीत पवार के अचानक निधन से न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि राष्ट्रीय राजनीति को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके समर्थक, सहयोगी नेता और आम नागरिक उन्हें एक जमीनी नेता और सशक्त प्रशासक के रूप में याद कर रहे हैं।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।