बढ़ रहा है काफिला हर दिन के साथ: चंडीगढ़ भाजपा के उम्मीदवार संजय टंडन को अब इस दल ने दिया समर्थन।

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

हर दिन कोई न कोई समर्थन देने पहुंच रहा है। आज लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का समर्थन करने का ऐलान कर दिया।

लोजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष सुरिंद्र ने अपनी पूरी टीम के साथ चंडीगढ़ उम्मीदवार से मुलाकात की और उन्हें चुनाव में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी टीम की रणनीति को लेकर भी चर्चा की है।

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने लोजपा द्वारा समर्थन देने का आभार जताते हुए कहा कि लोजपा राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

लोजपा राष्ट्रीय हित और विकसित भारत के संकल्प के साथ है। इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प को साकार करने में लोजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों के लगातार मिल रहे सहयोग से 400 पार का नारा सार्थक होगा।

श्री आनंदपुर साहिब से सियासी भगोड़े हुए कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी की चंडीगढ़ में हुई चुनावी रैली में सचमुच ‘धक्का’ हो गया। देखें वीडियो

लोजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष सुरिंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई बुलंदियों को छू रहा है और वैश्विक स्तर पर देश का सम्मान बढ़ा है और 11वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है।

लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं तो उन्होंने फैसला लिया है कि चंडीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया जाएगा।

लोजपा का प्रयास रहेगा कि चंडीगढ़ से तीसरी बार भाजपा की हैट्रिक लगे, इसको लेकर पार्टी का हर एक कार्यकर्ता एनडीए की नीतियों का घर-घर पहुंचाएंगा।

इस अवसर पर राजेश शर्मा, चंडीगढ़ अध्यक्ष की माता मीनू चंद बडगुर्जर, अनिल कुमार गर्ग व इंशात प्रमुख रूप से मौजूद रहे।