नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Apple Opposes India’s Order to Pre-Load ‘Sanchaar Saathi’ App)भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका करते हुए एप्पल ने केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसले पर खुला विरोध जताया है। सरकार ने हाल ही में निर्देश दिया था कि ‘संचार साथी’ नामक ऐप को सभी नए स्मार्टफोनों में प्री-लोड करना अनिवार्य किया जाए। इसी फैसले को लेकर आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने अपनी गहरी आपत्ति दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एप्पल सरकार को स्पष्ट रूप से बताएगा कि यह निर्णय उसके iOS प्लेटफॉर्म की गोपनीयता और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
कंपनी का कहना है कि दुनिया के किसी भी देश में उससे ऐसे नियमों का पालन करने की मांग नहीं की जाती। एप्पल का दावा है कि बाहरी ऐप्स को प्री-लोड करने से उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता को खतरा पहुंच सकता है और सिस्टम की सुरक्षा कमजोर हो सकती है।
Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।
सरकार के निर्देशों के अनुसार, यह ऐप चोरी हुए मोबाइल फोनों को ट्रैक और ब्लॉक करने में मदद करेगा। सभी कंपनियों को 90 दिनों के भीतर इस ऐप को नए फोनों में इंस्टॉल करना होगा और 120 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी। साथ ही पुराने फोनों में भी यह ऐप सॉफ़्टवेयर अपडेट के माध्यम से भेजने का आदेश है।
Video देखें: बीमा के पैसे लेने के लिए पुतले का ही अंतिम संस्कार करने चले लोग आ गए काबू।
इस बीच, सैमसंग सहित कई अन्य स्मार्टफोन कंपनियाँ भी इस आदेश की समीक्षा कर रही हैं। उद्योग जगत का कहना है कि सरकार ने इस फैसले से पहले कंपनियों से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया। उल्लेखनीय है कि एप्पल पहले से ही भारत में एंटी-ट्रस्ट जुर्माने को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहा है, जिससे विवाद और गहराता दिख रहा है।
Video देखें: हिमाचल फिर शर्मिंदा है,झाड़ियां में मिला नवजात का श+व !





















