अयोध्या । राजवीर दीक्षित
(Ayodhya creates history — 26 lakh lamps lit together, sets Guinness World Record)अयोध्या ने एक बार फिर दुनिया को अपनी भव्यता और श्रद्धा का परिचय कराया। इस साल के दीपोत्सव में श्रीराम की नगरी ने दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। पूरी अयोध्या दीपमय हो उठी जब एक ही स्थान पर 26 लाख 17 हजार 215 दीपों ने एक साथ जगमगाहट बिखेरी। इसके साथ ही 2,128 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सरयू आरती कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने ड्रोन तकनीक से दीपों की गणना की और रिकॉर्ड की औपचारिक घोषणा की। यह क्षण पूरी अयोध्या के लिए गर्व और आस्था से परिपूर्ण था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज प्रमाणपत्र सौंपते हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि यह आयोजन न केवल अयोध्या की धार्मिक भव्यता का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता और आस्था की शक्ति का भी प्रमाण है।
Video देखें: तजाकिस्तान में फंसे युवकों का मामला बिगड़ा,3 थानों में शिकायत।
पहला गिनीज रिकॉर्ड तेल के दीपों के सबसे बड़े प्रदर्शन के लिए दर्ज हुआ, जिसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, अयोध्या प्रशासन, और राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। दूसरा रिकॉर्ड सर्वाधिक लोगों द्वारा एक साथ आरती करने के लिए पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, और सरयू आरती समिति को मिला।
Video देखें: नकली पनीर,खोया ने तोड़े रिकॉर्ड,घर की रसोई तक पहुंचा ज+ह+र,अब खुद ही फैसला ले आखिर अब करना क्या है।
पूरा अयोध्या तट दीपों की सुनहरी रोशनी में नहाया रहा, आसमान में उड़ते ड्रोन से यह दृश्य किसी स्वर्गिक नगरी से कम नहीं लग रहा था। इस अद्भुत आयोजन ने विश्वभर में अयोध्या की दिव्यता और भारतीय संस्कृति की आस्था का परचम फिर से लहरा दिया।
Video देखें: पंजाब-हिमाचल सीमा पर पुलिस की धमाकेदार कार्यवाही ! कई क्वन्टल नकली पनीर व मिठाईयां जब्त।


















