मोहाली के बैंक में चली गोलियां, पैसे निकालने आया ग्राहक घायल, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर, जाने सारी जानकारी

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

पंजाब के मोहाली में ग्राहक से कहा सुनी होने के बाद बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने गोली चला दी। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में ईलाज के लिए ले जाया गया है।

मुल्लापुर थाने के अंतर्गत पड़ते गांव माजरा के यूनियन बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने आपसी कहासुनी पर फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। लेकिन यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित का बयान भी लिया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मनी गांव माजरा का रहने वाला है। उसकी मां का यूनियन बैंक की इसी ब्रांच में अकाउंट है।

विदेश पढ़ने जाने की इच्छा न रहे अधूरी तो यह काम करो जरूरी, Max Education देखें Live.

वह अपनी मां के साथ यहां पैसे निकालने आया था। लेकिन गेट न खुलने पर उसकी सिक्योरिटी गार्ड से कहासुनी हो गई।

बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक से गोली चला दी। इसमें पीड़ित को गोली लगी है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उसका बयान लेने यहां पहुंच गई है। जबकि गार्ड को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।