नंगल/नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित
(Bhakra Dam Gets Security Boost with 296 New CISF Posts)देश की प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं में शुमार भाखड़ा डैम की सुरक्षा अब और अधिक सुदृढ़ होने जा रही है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट बीबीएमबी (नंगल, पंजाब) की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की 296 नई पोस्टों के सृजन को स्वीकृति दे दी है। इस संदर्भ में 19 मई 2025 को जारी आदेश संख्या ID 27011/21/2024/BDPN(PB)/PFII(3700024) के तहत उक्त मंजूरी प्रदान की गई है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
महानिदेशालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश संख्या 05/2025 के अनुसार, पहले चरण में 206 पदों की तैनाती के लिए सुरक्षा जमा राशि के रूप में कुल 8.58 करोड़ रुपये की मांग की गई है। यह राशि प्रति जवान 2,00,100 रुपये की दर से निर्धारित की गई है, जिसे CISF मुख्यालय, नई दिल्ली के नाम डिमांड ड्राफ्ट या एसबीआई के दिए गए खाते में ई-भुगतान के माध्यम से शीघ्र जमा करवाना अनिवार्य है।
Video देखें: युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम को कामयाब करने खुद मैदान में उतरे प्रधान हरजीत जीता।
CISF की तैनाती के लिए प्री-इंडक्शन औपचारिकताएं जैसे आवास (परिवार व बैचलर), परिवहन, संचार उपकरण, सुरक्षा गैजेट्स तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि बल की तैनाती बिना किसी बाधा के समय पर हो सके।
Video देखें: नशो को लेकर मंत्री हरजोत बैंस के सामने किया नुक्कड़ नाटक।
यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि भाखड़ा डैम न केवल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए जल और बिजली आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है, बल्कि यह सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत संवेदनशील स्थानों में गिना जाता है।
Video देखें: BBMB के खिलाफ CM भगवंत मान के बेबाक बोल।
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को भेजे गए पत्र में CISF ने स्पष्ट किया है कि जब तक आवश्यक प्रबंध पूरे नहीं किए जाते, तब तक स्वीकृत पदों की तैनाती शुरू नहीं की जा सकेगी।
यह निर्णय देश की महत्वपूर्ण संरचनाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार के ठोस प्रयासों को दर्शाता है। भाखड़ा डैम की सुरक्षा अब और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी, जिससे न केवल क्षेत्र की जनता बल्कि देश भर के नागरिकों को ऊर्जा और जल सुरक्षा का भरोसा और अधिक मजबूत होगा





















