दिल्ली । राजवीर दीक्षित
(BJP to Get Its First Woman National President)भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करने वाली है। संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद मार्च मध्य तक इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बार बीजेपी के इतिहास में पहली बार एक महिला को अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हैं, और यह नेता दक्षिण भारत से हो सकती हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी – ‘दक्षिण की सुषमा स्वराज’ सबसे आगे
66 वर्षीय दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, जो वर्तमान में आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष हैं, इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद 2014 में बीजेपी में शामिल हुईं पुरंदेश्वरी को उनकी बेहतरीन वक्तृत्व कला और पांच भाषाओं में दक्षता के कारण ‘दक्षिण की सुषमा स्वराज’ कहा जाता है। उनका अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
अन्य संभावित उम्मीदवारों के नाम
अगर बीजेपी महिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करती है, तो वरिष्ठ पुरुष नेताओं के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
🟨🟨🟨 स्टॉक मार्केट घोटाला: पूर्व सेबी प्रमुख माधबी समेत 5 पर FIR का आदेश
चुनावी रणनीति से भी जुड़ा होगा फैसला
इस बार अध्यक्ष पद का चयन केवल आंतरिक रणनीति तक सीमित नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और गुजरात जैसे प्रमुख चुनावी राज्यों को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाएगा। खासतौर पर दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार को देखते हुए, वहां के किसी नेता को अध्यक्ष पद सौंपे जाने की संभावना प्रबल है।
क्या बीजेपी को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष? फैसला जल्द!