गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड के पास जोरदार धमाका, कई घायल!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Blast Near Police Parade Ground on Republic Day in Maharashtra)गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के मालेगांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस परेड ग्राउंड के पास अचानक जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक और आम नागरिक समारोह में मौजूद थे। धमाके की आवाज़ इतनी तेज थी कि उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:15 बजे परेड ग्राउंड के पास एक गुब्बारे बेचने वाले का नाइट्रोजन गैस सिलेंडर अचानक फट गया। हादसा कार्यक्रम स्थल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुआ, लेकिन इसके बावजूद समारोह में मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

इस हादसे में 2 बच्चों और 2 महिलाओं समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान विनोद थोराट, मोहित जाधव, अतुल शेवाले, प्रमिला यादव और उज्ज्वला महाजन के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए नासिक रेफर किया गया है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। प्रारंभिक तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक आयोजनों में सावधानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।