नदी के नीचे होगा सफर! ब्रह्मपुत्र के पानी के नीचे बनेगी देश की पहली अनोखी सुरंग

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Brahmaputra Underwater Road-Rail Tunnel Approved)असम और पूरे उत्तर-पूर्व के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही एक बड़ी बुनियादी परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली अंडरवॉटर रोड-कम-रेल टनल के निर्माण को हरी झंडी दी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना नेशनल हाईवे-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक चार लेन की ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के रूप में विकसित की जाएगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

करीब 18,662 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह टनल इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड पर तैयार होगी। 15.79 किलोमीटर लंबी इस सुरंग में ट्विन ट्यूब सिस्टम होगा, जिसमें एक साथ सड़क और रेल मार्ग संचालित किए जा सकेंगे। तकनीकी रूप से यह परियोजना देश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।

Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

वर्तमान में गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच लगभग 240 किलोमीटर का सफर काजीरंगा नेशनल पार्क के रास्ते करीब छह घंटे में पूरा होता है। टनल बनने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, जिससे ईंधन की बचत, तेज माल परिवहन और बेहतर लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह भारत की पहली और दुनिया की दूसरी अंडरवॉटर रोड-कम-रेल सुरंग होगी।

Video देखें: Valentine Day से पहले दोस्त ने ही की महिला दोस्त की ह*त्या,अटैची में डाल कर फैंका श*व। एसएसपी ज्योति यादव ने किया बड़ा खुलासा।

इस परियोजना से असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। दो राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख रेलवे लाइनों को जोड़ने के साथ यह 11 आर्थिक केंद्रों, दो हवाई अड्डों और दो अंतर्देशीय जलमार्गों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे क्षेत्र में निवेश, पर्यटन, रक्षा लॉजिस्टिक्स और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जो उत्तर-पूर्व के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देंगे।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

यह भी पढ़ें: गंदे टॉयलेट की फोटो खींचो और पाओ 1,000 रुपये; NHAI ने शुरू किया नया चैलेंज !