Home Breaking News Breaking: तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से ऊना के पत्रकार की मौत,आरोपी...

Breaking: तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से ऊना के पत्रकार की मौत,आरोपी गिरफ्तार

ऊना । राजवीर दीक्षित

(Breaking: Una journalist killed in collision with high-speed bike, accused arrested)हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पत्रकार की मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्क मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के रहने वाले थे।
यह हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे हुआ, जब वह अपना फोटो स्टूडियो बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एसएचओ रोहित चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Translate »
error: Content is protected !!