लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हुआ बड़ा फैसला !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(CBSE Introduces Digital Evaluation for Board Exams)केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन सिस्टम में ऐतिहासिक बदलाव का ऐलान किया है। वर्ष 2026 से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब पारंपरिक पेन-कागज पद्धति से नहीं, बल्कि पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

CBSE के अनुसार, इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया में होने वाली मानवीय गलतियों को कम करना और परिणामों को तेजी से घोषित करना है। अब उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों से सीधे क्षेत्रीय केंद्रों तक भेजी जाएंगी, जहां अत्याधुनिक स्कैनरों की मदद से उन्हें डिजिटल फॉर्मेट में बदला जाएगा। इसके बाद परीक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तर देखकर अंकों का डिजिटल रूप से मूल्यांकन करेंगे।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

डिजिटल सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि अंकों का जोड़ स्वतः होगा, जिससे कुल अंकों की गणना में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। पहले कई बार मैनुअल जांच के दौरान कोई पन्ना छूट जाना या अंक जोड़ने में गलती हो जाना आम बात थी, लेकिन नई तकनीक यह सुनिश्चित करेगी कि हर प्रश्न का मूल्यांकन अनिवार्य रूप से किया जाए।
इस बदलाव से न सिर्फ छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि बोर्ड को भी समय पर और अधिक सटीक परिणाम घोषित करने में मदद मिलेगी। पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया भी डिजिटल रिकॉर्ड के कारण अधिक पारदर्शी और आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।

नई प्रणाली को सुचारु रूप से लागू करने के लिए CBSE अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण भी देगा। मूल्यांकन केंद्रों पर हाई-स्पीड कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड का मानना है कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा प्रणाली के डिजिटलीकरण को मजबूती देगा और भविष्य में परीक्षा व्यवस्था को और भरोसेमंद बनाएगा।

यह भी पढ़ें: 🚌 श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भंगला से श्री दरबार साहिब,अमृतसर के लिए पहली बस रवाना।