बोर्ड परीक्षा के दौरान भूलकर भी न पहनें ये चीज़ें! CBSE ने जारी किया नया ड्रेस कोड !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(CBSE Issues Strict Dress Code for Board Exams 2026)CBSE ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखना, सुरक्षा जांच को तेज करना और विद्यार्थियों का समय बचाना है, ताकि वे बिना तनाव के परीक्षा दे सकें।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कड़ी तलाशी होती है। भारी कपड़े, अधिक जेबों वाले परिधान या धातु से जुड़ी वस्तुएँ सुरक्षा जांच को धीमा कर देती हैं, जिससे लंबी कतारें लग जाती हैं और विद्यार्थियों का मानसिक दबाव बढ़ता है। इसलिए सरल और हल्का पहनावा अपनाने की सलाह दी गई है।

Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

नियमित छात्र-छात्राओं को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पहुँचना अनिवार्य होगा, जबकि प्राइवेट उम्मीदवार हल्के रंग की साधारण शर्ट या टी-शर्ट और ट्राउज़र पहन सकते हैं। ज्यादा ज़िप, बड़े बटन या धातु की सजावट वाले कपड़ों से बचने के निर्देश दिए गए हैं। जूतों की बजाय सैंडल या चप्पल पहनना बेहतर माना गया है।

Video देखें: Valentine Day से पहले दोस्त ने ही की महिला दोस्त की ह*त्या,अटैची में डाल कर फैंका श*व। एसएसपी ज्योति यादव ने किया बड़ा खुलासा।

छात्राओं के लिए गहनों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। परीक्षा हॉल में झुमके, नोज पिन, अंगूठी, चूड़ियाँ, ब्रेसलेट या हार पहनने की अनुमति नहीं होगी। हाई हील की जगह फ्लैट सैंडल या चप्पल पहनने को कहा गया है और बालों में मेटल क्लिप या भारी हेयर बैंड लगाने से भी मना किया गया है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

बोर्ड ने विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 से 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुँचने, एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी साथ लाने तथा मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन और कैलकुलेटर जैसी प्रतिबंधित वस्तुएँ न लाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही जांच के दौरान स्टाफ का सहयोग करने और प्रश्न पत्र मिलने पर पहले निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।