Home Chandigarh रैपर बादशाह की थार गाड़ी का पुलिस ने काट दिया इतने हजार...

रैपर बादशाह की थार गाड़ी का पुलिस ने काट दिया इतने हजार का चालान, हरियाणा में हुई कारवाई।

➡️ Video: आमने सामने टकराई गाड़िया,जाम हो गया ऊना से चंडीगढ़ मार्ग।

(Rapper Badshah’s Thar Slapped with Massive Traffic Fine in Gurugram) हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने रैपर बादशाह वाली थार गाड़ी का 15 हजार 500 रुपए का चालान काट दिया। थार गाड़ी रॉन्ग साइड चल रही थी। थार गाड़ी बादशाह की नहीं है। पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 3 धाराएं लगाई हैं।

बादशाह रविवार को गुरुग्राम में सेक्टर-68 में करण औजला के कॉन्सर्ट में आए थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को रॉन्ग साइड से ले जाया जा रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने सवाल उठाए। पोस्ट वायरल हुई तो पुलिस ने एक्शन लिया।

➡️ Video: मुसीबतें तो आती रहेंगी, लेकिन साला झुकने का नही: दिलजीत दोसांझ

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 16 दिसंबर को थार गाड़ी का 15 हजार 500 रुपए का चालान किया। इसके अलावा CCTV फुटेज भी कब्जे में ले ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बादशाह जिस काले रंग की थार गाड़ी में सवार थे, वह पानीपत के एक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है।

➡️ Video: आमने सामने टकराई गाड़िया,जाम हो गया ऊना से चंडीगढ़ मार्ग।

एक X यूजर ने लिखा- एयरिया मॉल की तरफ पंजाबी सिंगर करण औजला के काफिले की 3 गाड़ियां रॉन्ग साइड से जा रही हैं और बाउंसर्स भी लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं, लेकिन गुरुग्राम पुलिस सो रही है।

इस पर गुरुग्राम पुलिस ने भी जवाब दिया और कहा कि गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर पुलिस ने इन गाड़ियों का चालान काटा है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में गाना बजाने, रॉन्ग साइड चलने और रैश ड्राइविंग पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

Translate »
error: Content is protected !!