नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Why Do We Say “Cheers” Before Drinking?)शराब की महफ़िल हो या जश्न, गिलास हाथ में लेते ही सबसे पहले ‘चीयर्स’ शब्द सुनाई देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शब्द फ्रेंच शब्द ‘chiere’ से आया है, जिसका मतलब ‘चेहरा’ या खुशी है?
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
पुराने समय में शराब में ज़हर मिलाना आम था। इसे रोकने के लिए लोग गिलास जोर-जोर से टकराते थे—अगर किसी गिलास में ज़हर होता, तो वह सभी में मिल जाता और कोई जोखिम लेने की हिम्मत नहीं करता।
मध्यकाल में माना जाता था कि ‘चीयर्स’ बोलने और गिलास टकराने से बुरी आत्माएँ दूर भाग जाती हैं। कभी-कभी थोड़ी शराब फ़र्श पर गिरा दी जाती थी, ताकि बुरी आत्माएँ उसे पी लें और पीने वाले सुरक्षित रहें।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
धार्मिक दृष्टि से भी यह परंपरा जुड़ी है। पुराने समय में देवताओं को बलि देने के दौरान शराब अर्पित की जाती थी और अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रथा इसी से जुड़ी।
तो अगली बार जब आप किसी के साथ जाम टकराएं, तो जान लें कि यह सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा और सुरक्षा की कहानी भी है!

















