Breaking: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की हालत गंभीर, IGMC अस्पताल ले जाया गया!

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Health Scare Strikes Again: CM Sukhu Rushed to IGMC for Emergency Tests) हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंगलवार देर शाम फिर से स्वास्थ्य कारणों के चलते आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। सीएम के पेट से संबंधित सभी टेस्ट किए गए और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी हुई हैं।

सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री के पेट में दोबारा दर्द उठा है। बीते 21 सितंबर को भी सीएम सुक्खू सुबह 6 बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचे थे। 3 दिन बाद सीएम दोबारा आईजीएमसी आए हैं। अच्छी बात यह है कि सीएम गाड़ी से उतरने के बाद खुद चल कर अस्पताल आए।


बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम 7.30 बजे के करीब सीएम के पेट में दर्द हुआ। कुछ देर घर पर बिताने के बाद वह IGMC दौड़ें। इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद है।

सीएम सुक्खू ने आज दिन में अपने सरकारी आवास ओक ओवर में रूटीन की फाइलें निपटाई और डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन से घर पर आराम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू बीते साल भी अक्टूबर बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था। एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटें थे।जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।