Home Breaking News रातों-रात बने करोड़पति, ऐसे बदली किस्मत!

रातों-रात बने करोड़पति, ऐसे बदली किस्मत!

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(couple wins Rs 3-crore lottery) पंजाब के लुधियाना जिले के जस्सियां गांव के एक साधारण दंपत्ति की किस्मत रातों-रात चमक गई, जब उन्होंने पंजाब स्टेट लॉटरी में पूरे ₹3 करोड़ का पहला इनाम जीत लिया। इस जीत के साथ उस अनक्लेम्ड टिकट को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया, जिसने पिछले कुछ दिनों से लोगों का ध्यान खींच रखा था।

दरअसल, 14 मार्च को हुए लॉटरी ड्रॉ में टिकट नंबर 791016 को पहला इनाम मिला था। शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि विजेता कौन है, क्योंकि टिकट फिल्लौर से खरीदा गया था, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी रही। मीडिया रिपोर्ट्स में भी लगातार यही बताया जा रहा था कि विजेता अब तक सामने नहीं आया है।

हैरानी की बात यह है कि खुद विजेता दंपत्ति को भी शुरुआत में इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके पास ही वह लकी टिकट है। उन्होंने खबरों और टीवी पर अनक्लेम्ड इनाम की चर्चा तो देखी, लेकिन इसे खुद से जोड़कर नहीं देखा। दो दिन बाद जब वे फिल्लौर में उसी लॉटरी विक्रेता के पास से गुजरे, तब उन्हें अपनी जीत के बारे में पता चला। जब टिकट नंबर मिलाया गया, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बताया जा रहा है कि यह टिकट पति ने खरीदा था और मजाक में अपनी पत्नी को दे दिया था, यह कहते हुए कि इसमें ₹3 करोड़ लग सकते हैं। उस समय इसे एक मजाक ही समझा गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

दंपत्ति के तीन बच्चे हैं, जो फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस राशि का उपयोग सोच-समझकर करेंगे—पहले परिवार की जरूरतें पूरी करेंगे और फिर कुछ हिस्सा समाज सेवा में भी लगाएंगे।

Translate »
error: Content is protected !!