आख़िर कहाँ गुम हो रहे हैं दिल्ली में महिलाएं व बच्चे ? बढ़ते आंकड़ों ने मचाई सनसनी !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Over 21,000 Missing in Delhi—Women and Children at Highest Risk)दिल्ली में इस साल लापता होने वालों के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। 15 नवंबर तक राजधानी से 21,591 लोग लापता हुए, जिनमें 13,072 महिलाएँ और 8,519 पुरुष शामिल हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए ये आंकड़े बताते हैं कि लापता व्यक्तियों में 60 प्रतिशत महिलाएँ और लड़कियाँ हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं और लड़कियों के गायब होने के पीछे घरेलू विवाद, मानव तस्करी, अपराध और अन्य सामाजिक कारण अहम भूमिका निभाते हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पुलिस डेटा यह भी दिखाता है कि सिर्फ एक महीने में 1,909 नए मामले जुड़ गए, जो पिछले आंकड़ों के मुकाबले 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस अवधि में 1,155 महिलाएँ और 754 पुरुष लापता हुए। यह तेजी से बढ़ती संख्या प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Video देखें: पंजाब-हिमाचल सीमा,सरकार के फैसलों से भूचाल की स्थिति,व्यापारी सौंप सकते है प्रशासन को कारोबार की चाबियां,हैरान कर देने वाली खबर।

बच्चों के मामले भी कम चिंताजनक नहीं हैं। 0 से 8 वर्ष आयु समूह में 339 बच्चे लापता हुए, जिनमें 136 लड़कियाँ और 203 लड़के शामिल हैं। इनमें से 147 बच्चे अब भी लापता हैं। वहीं 8 से 12 वर्ष के बच्चों के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 15 नवंबर तक इस वर्ग में 422 मामले सामने आए, जिनमें 279 लड़के और 143 लड़कियाँ शामिल हैं।

Video देखें: मशहूर कारोबारी को किया कि+ड+नै+प,कार का फ+ट गया टायर और ध्वस्त हो गई वा+र+दा+त !

दिल्ली पुलिस लगातार गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और अब तक 422 में से 332 बच्चों को ढूंढ चुकी है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते मामलों से निपटने के लिए जागरूकता, निगरानी और तकनीक आधारित ट्रैकिंग सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है।

Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।

Video देखें: बीमा के पैसे लेने के लिए पुतले का ही अंतिम संस्कार करने चले लोग आ गए काबू।