केंद्रीय मंत्री से मिले CM मान, पंजाब में गर्माया धान की खरीद व लिफ्टिंग का मसला

दिल्ली । राजवीर दीक्षित

(Punjab CM Bhagwant Mann Meets Union Minister Prahlad Joshi Amidst Rice Procurement Crisis) मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली के दौरे पर हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की है। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी शामिल हुए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री मान ने धान की खरीद और उठान से जुड़े मुद्दे उठाए। बता दें कि पंजाब में धान की खरीद और उठान को लेकर किसान, आढ़ती और शेलर मालिक काफी परेशान हैं।

➡️ देखें Video: well done हरजोत सिंह बैंस, मंत्री की सादगी के मुरीद हुए लोग।

राज्य के किसानों ने 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू न करने का भी फैसला किया था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने उनसे बातचीत कर राज्य में धान की खरीद शुरु कर दी थी।

➡️ जेल से वानर बन फरार हुए कैदी। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर धान खरीद की मौजूदा चुनौती के समाधान पर चर्चा की, जिसके कारण पंजाब के कई शहर प्रभावित चल रहे हैं।

किसान यूनियन एसकेएम और बीकेयू एकता उगराहां ने रविवार को यातायात और रेल ट्रैक बाधित किया, जिससे कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। आढ़ती भी खरीद पर 2.5 प्रतिशत कमीशन की मांग को लेकर विरोध में शामिल हो गए हैं और राइस मिल मालिक भी विरोध कर रहे हैं, जिन्होंने स्टोर से पुराना स्टॉक बाहर निकालने के लिए कहा है।