जालंधर। राजवीर दीक्षित
(Big Relief for Dera Beas Devotees: 4 Special Trains Announced)डेरा राधा स्वामी ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे विभाग ने एक अहम और राहत देने वाला फैसला लिया है। फरवरी और मार्च के महीनों में डेरा ब्यास में आयोजित होने वाले भंडारों और सत्संग कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डेरा ब्यास के लिए कुल 4 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे संगत को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
रेलवे विभाग के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, लखनऊ, सहारनपुर और अंबाला जैसे प्रमुख शहरों से चलाई जाएंगी। निज़ामुद्दीन-ब्यास स्पेशल ट्रेन दिल्ली से ब्यास के लिए रवाना होगी, जिससे राजधानी क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा 20 मार्च को सहारनपुर से चलने वाली ट्रेन अंबाला में रुकते हुए ब्यास पहुंचेगी और 22 मार्च को वापसी करेगी। वहीं, 27 मार्च को सहारनपुर से चलने वाली दूसरी स्पेशल ट्रेन 29 मार्च को वापस लौटेगी।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
इसी क्रम में निज़ामुद्दीन-ब्यास ट्रेन 26 मार्च को दिल्ली से रवाना होकर 29 मार्च को लौटेगी। इसके साथ ही 24 फरवरी को ब्यास से लखनऊ के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।
गौरतलब है कि हर साल फरवरी और मार्च में डेरा ब्यास में होने वाले धार्मिक आयोजनों में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान सामान्य ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की कमी के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे का यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

















