33 साल बाद बड़ा खुलासा, दिव्या भारती की मौत पर करीबी दोस्त का हैरान करने वाला दावा

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Divya Bharti Death Mystery Resurfaces After 33 Years)बॉलीवुड की चमकती दुनिया में कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों को छूने वाली दिव्या भारती आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई हैं। 1993 में महज 19 साल की उम्र में उनकी रहस्यमयी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब, 33 साल बाद उनके करीबी दोस्त और अभिनेता मास्टर राजू के ताज़ा खुलासों ने एक बार फिर इस मामले को चर्चा में ला दिया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मास्टर राजू ने दिव्या की निजी जिंदगी से जुड़े कई भावुक पहलुओं का जिक्र किया। उनके मुताबिक, दिव्या अपने रिश्तों को लेकर खुश नहीं थीं और अक्सर खुद को इस्तेमाल किया हुआ महसूस करती थीं। राजू ने कहा कि दिव्या बेहद मासूम स्वभाव की थीं, लेकिन आसपास के हालात और लोगों के व्यवहार ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

उन्होंने यह भी बताया कि करियर के शिखर पर होने के बावजूद दिव्या मानसिक रूप से अकेलापन महसूस करती थीं। एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाली यह युवा स्टार अंदर ही अंदर संघर्ष कर रही थीं। छोटी उम्र में सुपरस्टार बनने का दबाव और निजी जीवन की उलझनें शायद उन पर भारी पड़ रही थीं।

यह भी पढ़ें: हरजोत बैंस का ऐलान—विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा क्षेत्र,श्री आनंदपुर साहिब में नई रफ्तार ।

गौरतलब है कि पुलिस जांच में उनकी मौत को हादसा बताया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी इस घटना को लेकर अटकलों का दौर जारी है। मास्टर राजू के दावों ने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है कि आखिर उस रात सच क्या था।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल की रैली में शामिल हुए डेरा ब्यास प्रमुख, सुखबीर बादल भी रहे मौजूद !