बीयर पीकर साइकिल चलाना पड़ा महंगा, इटली में भारतीय युवक पर हुआ हजारों रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Drunk Cycling Costs Indian Youth €600 in Italy)विदेशों में ट्रैफिक नियमों की सख्ती एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। इटली के उत्तरी क्षेत्र में स्थित पोर्तोगुआरो शहर में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव सूरा से संबंध रखने वाले एक भारतीय युवक को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते भारी जुर्माना भुगतना पड़ा। युवक पर इटालियन पुलिस ने करीब 600 यूरो, यानी लगभग 65 हजार भारतीय रुपये का चालान काटा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक साइकिल चलाते समय बीयर का सेवन किए हुए था। 27 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे पोर्तोगुआरो शहर में इनस मार्केट के पास इटालियन पुलिस ने साइकिल से जा रहे पनवर राहुल नामक युवक को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने अल्कोहल टेस्ट किया तो रिपोर्ट में 0.89 अल्कोहल की मात्रा पाई गई, जो इटली के कानून के अनुसार तय सीमा से अधिक थी।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

इतना ही नहीं, साइकिल पर सुरक्षा लाइट न होने के कारण पुलिस ने युवक पर 18 यूरो का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया। पुलिस ने सड़क सुरक्षा कानून (आर्टिकल 186) के तहत यह कार्रवाई की।
घटना के दौरान युवक को इटालियन भाषा की सीमित जानकारी होने के कारण पुलिस ने बातचीत के लिए इलाके की जानी-मानी शख्सियत अशोक राणा मौली को मौके पर बुलाया। अशोक राणा ने बताया कि इटली में अब सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों को बेहद सख्ती से लागू किया जा रहा है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन ही नहीं, बल्कि साइकिल चलाते समय भी किसी भी प्रकार के नशे से पूरी तरह बचें, ताकि भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।