Home Business सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट – खरीददारों के...

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट – खरीददारों के लिए राहत की खबर

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Relief for Buyers: Gold, Silver Fall)लंबे समय से बढ़ रही कीमती धातुओं की कीमतों में शुक्रवार, 4 अप्रैल को ब्रेक लगा है। निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर है कि अब सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 0.45% गिरकर 89,654 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, वहीं चांदी की कीमत में 1.62% की भारी गिरावट आई और यह 92,872 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार करती दिखी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 93,900 रुपये पर पहुंचा, जो अब तक का उच्चतम स्तर माना जा रहा है।
चांदी की बात करें तो बुधवार को यह 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन गुरुवार को इसमें 1,000 रुपये की गिरावट आई और यह 1,00,500 रुपये पर पहुंच गई।

Translate »
error: Content is protected !!