Home Breaking News सोना-चांदी सस्ता! इस वक्त खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

सोना-चांदी सस्ता! इस वक्त खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(Gold & Silver Get Cheaper! A Golden Opportunity for Buyers) हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारी करने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। पर सुबह बाजार खुलते ही जून डिलीवरी वाला सोना 10 ग्राम पर 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया, वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 6000 रुपये से अधिक की भारी गिरावट देखी गई।

हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में हल्की रिकवरी के संकेत भी मिले हैं, लेकिन फिलहाल कीमतें अभी भी नीचे बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी अनिश्चितता का नतीजा है। खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत असफल रहने से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है।

अगर ताजा रेट्स की बात करें तो 24 कैरेट सोना करीब 1,52,460 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,39,750 रुपये और 18 कैरेट लगभग 1,14,340 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंची है।

दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे बड़े शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं। इस गिरावट को देखते हुए बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में महंगाई और ब्याज दरों के बीच संतुलन ही सोने-चांदी की दिशा तय करेगा। फिलहाल जो लोग निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!