Home Breaking News सशस्त्र बलों से जुड़ी रिपोर्टिंग पर सरकार सख्त, मीडिया को जारी किया...

सशस्त्र बलों से जुड़ी रिपोर्टिंग पर सरकार सख्त, मीडिया को जारी किया विशेष परामर्श

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Govt Issues Advisory on Armed Forces Coverage)वर्तमान सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संगठनों के लिए एक विशेष परामर्श जारी किया है। इस परामर्श में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में सशस्त्र बलों से संबंधित कोई भी जानकारी, वीडियो या तस्वीरें सार्वजनिक रूप से प्रसारित न की जाएं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सरकार का कहना है कि राष्ट्रहित में मीडिया को अत्यधिक जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करनी चाहिए और किसी भी संवेदनशील जानकारी का प्रसार नहीं होना चाहिए, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। यह परामर्श विशेष रूप से उन समाचारों के लिए लागू किया गया है जो सेना या सुरक्षा बलों की गतिविधियों से जुड़े होते हैं।

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

पत्र के माध्यम से मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी सामग्री देश की सुरक्षा नीतियों और बलों की गोपनीयता के विरुद्ध न जाए।

Video देखें: भाजपा को छोड़ AAP के हो गए अमित बरारी।

Video देखें: नंगल डैम पर पानी को लेकर संघर्ष।

Translate »
error: Content is protected !!